ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा कोरोना, भारत मे अब तक नही मिला
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Dec 22, 2020, 18:12 pm IST
Keywords: Corona Britain ब्रिटेन कोरोना वायरस कोविड 19
दिल्ली: सरकार ने कहा कि ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन भारत में अब तक नही मिला है. नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य वीके पॉल ने जानकारी दी. सरकार ने कहा कि अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, रूस और जर्मनी में लगातार केस बढ़ रहे है, नया पिक दिख रहा है।भारत मे मध्य सितंबर से लगातार गिरावट देखी जा रही है. सरकार ने कहा ब्रिटेन में पहचाने गए सार्स सिओवी-2 के नए प्रकार में संक्रमण अधिक तेजी से फैलाने की क्षमता है लेकिन यह बीमारी की गंभीरता और मौत के मामलों को प्रभावित नही कर रहा है. चिंता करने का कोई कारण नही है लेकिन सतर्क रहना होगा।
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|