![]() |
![]() |
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 38 सौ से ज्यादा नए मामले
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Dec 20, 2020, 21:29 pm IST
Keywords: Maharashtra Corona Case Maharastra India Corona Case Maharastra
![]() मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 3 हज़ार 811 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल केस बढ़कर 18 लाख 96 हज़ार 518 तक पहुंच गए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में इस बीमारी के कारण 98 और लोगों की जान जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 48 हज़ार 746 हो गई. विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ठीक होने के बाद कुल 2 हज़ार 64 मरीज़ों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अबतक 17 लाख 83 हज़ार 905 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में अब 62 हज़ार 743 एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है. महाराष्ट्र में अब तक कुल 1 करोड़ 21 लाख 19 हज़ार 196 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. दिल्ली में आए करीब 11 सौ मामले दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए मामलों में गिरावट देखी गई है. बीते एक दिन में 1275 लोगों ने कोरोना को मात दी और ठीक होकर घर लौटे. अब तक 5 लाख 96 हजार 580 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|