![]() |
![]() |
कृषि मंत्री ने माना कमलनाथ सरकार में 51 जिलों में हुई कर्ज माफी
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Sep 23, 2020, 17:42 pm IST
Keywords: Rahul Gandhi BJP Agriculture Minister Rahul Gandhi India Minister मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार
![]() दिल्ली: मध्य प्रदेश में कृषि मंत्री कमल पटेल ने विधानसभा में माना कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में 51 जिलों में किसानों के कर्ज माफ हुए हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि कांग्रेस ने जो कहा वो किया लेकिन भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है. बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सूबे का सियासी पारा यूं भी बढ़ा हुआ है. अब बीजेपी के मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को उप चुनावों में भुनाने में जुट गई है. मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि कमलनाथ सरकार में 51 जिलों में कर्ज माफी हुई थी. राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया कि 27-12-2019 से पहले किसान कर्ज माफी का पहला चरण और 27-12-2019 के बाद किसान कर्ज माफी का दूसरा चरण चलाया गया था. राज्य सरकार ने यह भी माना है कि प्रदेश में किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्जा माफ हुआ है. राज्य सरकार ने गुना, बमोरी, राघोगढ़, मधुसूदनगढ़, चाचौड़ा, कुंभराज और आरोन में भी 17403 किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्जा माफ होने की जानकारी दी. राज्य सरकार के विधानसभा में दिए गए जवाब के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में किसान कर्ज माफी हुई है. |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|