![]() |
![]() |
BRICS की बैठक में शामिल हुए भारत के NSA अजीत डोभाल
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Sep 18, 2020, 9:00 am IST
Keywords: BRICS Bank Chairman K.V. Kamath Kamath ICICI Bank BRICS Ajit Doval
![]() दिल्लीः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल गुरुवार को पांच देशों के समूह ब्रिक्स के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की एक ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए. अधिकारियों ने बताया कि समूह के एनएसए की 10वीं बैठक में चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिएची और रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान भारत और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बीच भी चर्चा हुई. इस बैठक की मेजबानी ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के मौजूदा अध्यक्ष रूस द्वारा की गई. रूस के एक अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के अलावा आतंकवाद और चरमपंथ पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा मुद्दों पर वार्ता को और बढ़ाने और सदस्य देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच करीबी समन्वय पर एक समझौता किया गया. सीमा विवाद के बीच भारत-चीन के बीच हुई ऑनलाइन बैठक |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|