Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने, चंदौली जिलाअध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को कलमकार रत्न से किया सम्मानित 

अमिय पाण्डेय , Jul 29, 2020, 17:34 pm IST
Keywords: Bharatiy Media Foundation   Bhartiya media Foundation President   भारतीय मीडिया फाउंडेशन   भारतीय मीडिया  
फ़ॉन्ट साइज :
भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने, चंदौली जिलाअध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को कलमकार रत्न से किया सम्मानित 
चंदौली: अलीनगर के अमोखपुर गांव में पत्रकार सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार अशोक जायसवाल को माला फूल पहनाकर सम्मान किया गया, भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री ए.के बिंदुसार ने कहा की भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकारों का राष्ट्रीय संगठन है संगठन अपनी स्थापना के समय से ही पत्रकारों के हित के लिए लड़ाई लड़ रही है।हमारा संस्था लगभग 19 एवं 20  राज्यों में चल रहा है। 

 
 
जान को जोखिम में डालने वाले पत्रकारों का बीमा किया जाना आवश्यक है एवं पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाए आज हमारे जनपद में दो कलमकारों पर प्रशासन ने मुकदमा दर्ज किया है जो निंदनीय है। हम उसका खुल कर विरोध करते है। हमारे जिलाध्यक्ष अशोक जायसवाल को कोरोटाइन कर दिया गया व कोरोना वायरस इफ़ेक्ट के आधार पर जाँच किया गया। जिसमे कोरोना का रिपोर्ट निगेटिव आया जिसपर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने खुशी जताई।
 
इसी तत्वावधान में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे अशोक जायसवाल को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में पत्रकारों पर उत्पीड़न होने पर आपत्ति जताई गयी.
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव साजिद अंसारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉक्टर अमित कुमार यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र कुमार पांडेय, पूर्वी जोन अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मौर्य एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, यूथ विंग प्रदेश प्रमुख महासचिव कमलेश कुमार पाठक, वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष के सी तलवार सिंह मंडल उपाध्यक्ष, पत्रकार शाकिर अंसारी, अमित कुमार सिंह डिप्टी चेयरमैन, प्रदीप कुमार गुप्ता,जिला चेयरमैन
श्याम कुमार यादव यूथ विंग जिला अध्यक्ष ,संजय कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार पाठक, दिलीप कुमार मौर्या, आनंद उपाध्याय,वीरेंद्र शर्मा ,जमील,धर्मेंद्र प्रजापति, कृष्णा सिंह, कैप अंसारी, उमेश दुबे, रितेश जायसवाल, अन्य लोग उपस्थित थे.
 
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल