Thursday, 25 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

Chandauli: भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने बुकलेट बाट किया प्रचार

अमिय पाण्डेय , Jun 15, 2020, 18:06 pm IST
Keywords: BJP Booklet   Sujit Jaiswal BJP Leader   BJP Leader Chandauli   अनलॉक 1   भाजपा के जिला महामंत्री  
फ़ॉन्ट साइज :
Chandauli: भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने बुकलेट बाट किया प्रचार
चंदौली: अनलॉक 1 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा बनी सरकार के 1 वर्ष और प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरा होने पर सरकारों की उपलब्धियों का बुकलेट भाजपा कार्यकर्ताओं और जिले के विधायक सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ मे एक पर्ची और मास्क लेकर घर-घर जाकर बांटा। इसी क्रम में पार्टी के लिये कर्मठ व जुझारू सैयदराजा विधानसभा के धानापुर  बूथ संख्या 52 पर पार्टी के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने बूथ अध्यक्ष संदीप मोदनवाल के साथ परिवार संपर्क कार्यक्रम के तहत घर घर जाकर लोगो में बुकलेट बांटे व कोरोना महामारी से बचने हेतु सोशल डिंस्टेंस बनाये रखने की अपील की इस दौरान उन लोगो ने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे देश और प्रदेश के विकास कार्यों से भी लोगो को अवगत कराया।जिला महामंत्री ने बताया की यह कार्यक्रम 11 जून से 15 जून तक चलेगा।जिसमे घर घर जाकर लोगों के बीच बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों को बताया जाएगा।इस दौरान मुख्य रूप से अरुण जायसवाल, प्रदीप मोदनवाल, मुकुंद ,शाबिर ,गोविंद ,रवि जायसवाल उपस्थित रहे।
 
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल