![]() |
![]() |
चन्दौली: ट्रक और स्कूटी के बीच टक्कर, एक की मौत व दूसरा घायल
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jun 07, 2020, 18:41 pm IST
Keywords: Chakiya Chandauli Chandauli Chandauli News UttarPradesh News Chakiya Chandauli UP News Chandauli UP UttarPradesh Chandauli Excident Chandauli चंदौली उत्तरप्रदेश उत्तरप्रदेश चंदौली चकिया में एक्सीडेंट चकिया चंदौली
![]() चंदौली: खबर यूपी के जनपद चन्दौली से है,जहा ट्रक और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से स्कूटी चालक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया।घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई यहां चिकित्सक के द्वारा भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
पूरा मामला चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर के समीप का है,जहा जनपद मिर्जापुर निवासी रविंद्र केसरी 55 वर्षीय व रामदास 24 वर्षीय किसी कार्य हेतु सैदुपर आ रहे थे,तभी रास्ते मे ही सिंकन्दरपुर के समीप सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण घटनास्थल पर रविंद्र केसरी की मौत हो गई वहीं घटनाक्रम में रामदास 24 वर्ष घायल हो गये।आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई कथा घटनाक्रम में घायल हुए रामदास को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई जहां चिकित्सकों के द्वारा भर्ती कर उपचार किया जा रहा है फिलहाल चिकित्सक के द्वारा घायल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है । |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|