Covid 19 Updates: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 122 लोग मरे

Covid 19 Updates: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 122 लोग मरे

दिल्ली: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में 122 लोगों की मौत हुई है. वहीं,  तीन हजार 525 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा 1931 मरीज ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 74 हजार 281 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2415 लोगों की मौत हो चुकी है. 24 हजार 386 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.


किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 921, गुजरात में 537, मध्य प्रदेश में 225, पश्चिम बंगाल में 198, राजस्थान में 117, दिल्ली में 86, उत्तर प्रदेश में 82, आंध्र प्रदेश में 46, तमिलनाडु में 61, तेलंगाना में 32,  कर्नाटक में 31, पंजाब में 32,  जम्मू-कश्मीर में 10, हरियाणा में 11, बिहार में 6, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 2, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है.



क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 2090 1056 46
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 65 39 2
5 बिहार 831 383 6
6 चंडीगढ़ 187 28 3
7 छत्तीसगढ़ 59 54 0
8 दिल्ली 7639 2512 86
9 गोवा 7 7 0
10 गुजरात 8903 3246 537
11 हरियाणा 780 342 11
12 हिमाचल प्रदेश 65 39 2
13 जम्मू कश्मीर 934 455 10
14 झारखंड 172 79 3
15 कर्नाटक 925 433 31
16 केरल 524 489 4
17 लद्दाख 42 21 0
18 मध्य प्रदेश 3986 1860 225
19 महाराष्ट्र 24427 5125 921
20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 13 10 1
22 मिजोरम 1 1 0
23 ओडिसा 437 116 3
24 पुद्दुचेरी 13 9 1
25 पंजाब 1914 171 32
26 राजस्थान 4126 2378 117
27 तमिलनाडु 8718 2134 61
28 तेलंगाना 1326 830 32
29 त्रिपुरा 154 2 0
30 उत्तराखंड 69 46 1
31 उत्तर प्रदेश 3664 1873 82
32 पश्चिम बंगाल 2173 612 198
भारत में कुल मरीजों की संख्या 7428 24386 2415

एक मई से अबतक हर दिन कितनो लोग ठीक हुए?

   

तारीख कुल मरीज ठीक हुए एक दिन में ठीक हुए
1 मई 9065 692
2 मई 10,018 953
3 मई 10,887 869
4 मई 11,762 875
5 मई 13,161 1399
6 मई 14,183 1022
7 मई 15,267 1084
8 मई 16,540 1273
9 मई 17,847 1307
10 मई 19,358 1511
11 मई 20,917 1559
12 मई 22,455 1538
13 मई 24,386 1931
 

भारत में अब रोज़ाना एक लाख टेस्ट करने की क्षमता


बता दें कि देश में इस वायरस के संक्रमण से मृत्यु दर 3.2% है. वहीं रिकवरी रेट 31.74% है. सोमवार तक 2.37% मरीज आईसीयू में थे जबकि 0.41% वेंटिलेटर और 1.82% ऑक्सीजन सपोर्ट पर. भारत में इस समय 347 सरकारी लैब और 137 प्राइवेट लैब है जहां कोरोना का टेस्ट हो सकता है. अब तक कुल 17,62,840 टेस्ट किए का चुके है. भारत में अब रोज़ाना एक लाख टेस्ट करने की क्षमता है.

20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने और किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग के लोगों समेत समाज के सभी प्रभावित वर्गों और क्षेत्रों को राहत देने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन 4 का भी एलान कर दिया.
अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल