![]() |
![]() |
डीएम नवनीत सिंह चहल ने जारी किया पत्र, ग्रीन जोन चंदौली में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद ?
अमिय पाण्डेय ,
May 04, 2020, 20:13 pm IST
Keywords: What Open Lockdown3 Chandauli What Open Chandauli Chandauli Green Zone Chandauli UttarPradesh डीएम नवनीत सिंह चहल चंदौली जनपद
![]() चंदौली: कोरोना माहमारी के बीच डीएम नवनीत सिंह चहल ने ग्रीन जोन चंदौली को राहत दी है और उन्होंने बाकायदा पात्र जारी कर बताया की आखिर चंदौली जनपद में क्या खुलेगा और कौन सी दुकाने बिलकुल बंद रहेगी।
1. गैर आवश्यक गतिविधियों हेतु जनसामान्य का आवागमन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक निषेद्ध रहेगा।
2. सभी औधोगिक प्रतिष्ठान सोशल डिस्टेंसिंग और कोविद 19 की समस्त सावधानियों का अनुपालन करते हुए खोले जा सकेंगे।
3. सभी प्रकार की निर्माण गतिविधियों को सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोविद १९ की समस्त सावधानियों का अनुपालन करते हुए किया जा सकता है
4. एकल वाणिज्यिक प्रतिष्ठान दुकाने डिपार्टमेंट स्टोर इत्यादि सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोविद १९ की समस्त सावधानिया का अनुपालन करते हुए सुनह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोले जा सकते है.
5. बसों और टैक्सियों को केवल जनपद की सीमाओं में ही सञ्चालन की अनुमति रहेगी।
6.बसों का संचालन 50 प्रतिशत सीटों के साथ अनुमन्य होगा।
7. चार पहिया वाहन में ड्राइवर के अतिरिक्त 2 यात्री और 2 पहिया वाहन में केवल एक व्यक्ति (चालक) सशर्त यात्रा कर सकता है |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|