सट्टादार कर्मचारी संघ ने सौपा सिचाई मंत्री को ज्ञापन
अमिय पाण्डेय ,
Mar 02, 2020, 19:30 pm IST
Keywords: बिहार राज्य सट्टादार कर्मचारी संघ सिचाई विभाग Bihar News Bihar State News
डेहरी आन सोन: बिहार राज्य सट्टादार (लम्बरदार) कर्मचारी संघ सिचाई विभाग ने यहां पहुचे सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा को ज्ञापन सौप संघ के लम्बित मांगो की पूर्ति कराने का आग्रह किया।संघ के महामंत्री रामायण पांडेय एलौन ने इंद्रपुरी स्थित सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस में मंत्री से मुलाकात कर सट्टादार कर्मचारियों के बकाया कमीशन का पूर्ण रूप से भुगतान कराने,पुरानी सिचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने,सट्टादारों को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी घोषित करने,राज्य के सभी लम्बित सिचाई परियोजनायों को पूरा कराने,गलत सिचाई रेट का सुधार कराने की मांग किया।इस अवसर पर संघ के जिला सचिव उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे।
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|