चन्दौली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुनीम से लूटे 78 हजार
अमिय पाण्डेय ,
Dec 14, 2019, 20:25 pm IST
Keywords: Loot Chandauli Me Loot Sp Chandauli Dsp Chandauli Crime News Chandauli 1.89 लाख लूट मुनीम को गोली मारकर 1.89 लाख लूट
चंदौली: इस वक़्त की बड़ी खबर यूपी के चंदौली से है जहा नगर के वार्ड संख्या छह में शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम को गोली मारकर 78000 लूट लिया.घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुनीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने घायल का हाल जाना। कोतवाल गोपाल गुप्ता ने अस्पताल और मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। भुक्तभोगी का बयान भी दर्ज किया.
नगर निवासी संजय कुमार की वार्ड संख्या छह में दुकान है। चंद्रबली मौर्य (50) दुकान में मुनीम के तौर पर काम करते हैं। शनिवार की शाम दुकान का 78000 रुपये लेकर दुकानदार के घर पैदल जा रहे थे। जैसे ही गंगा रोड के मोड़ के पास पहुंचे पहले से ही घाट लगाकर मौजूद दो बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली मुनीम के पैर में लगी। इससे लड़खड़ाकर गिर पड़े। इसी बीच रुपये का बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही खलबली मच गई। कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी हेमंत कुटियाल,एडिशनल एसपी प्रेमचंद, सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|