ब्राह्मण परिवार महाकुंभ 12 अप्रैल 2020 के कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक बने सागर उपाध्याय

जनता जनार्दन संवाददाता , Sep 23, 2019, 13:41 pm IST
Keywords: Brahaman MahaKumbh 12 April 2020   National Corridantor   Sagar Upadhyay   Patna News   ब्रह्मण परिवार महाकुंभ  
फ़ॉन्ट साइज :
ब्राह्मण परिवार महाकुंभ 12 अप्रैल 2020 के कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक बने सागर उपाध्याय पटना: चाणक्य विकास मोर्चा के बैनर तले होने वाले ब्राह्मण परिवार मिलन महाकुंभ 12 अप्रैल 2020 को होने वाले कार्यक्रम के संयोजक ब्रजेश मिश्रा द्वारा चाणक्य विकास छात्र मोर्चा का गठन किया गया इसके राष्ट्रीय संयोजक सागर उपाध्याय जी को मनोनीत किया गया.
 
बैठक में यह निर्णय लिया गया की बिहार के चर्चित छात्र नेता एवं कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रसंघ के पदाधिकारी सागर उपाध्याय द्वारा ब्राह्मण छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम में हक की लड़ाई के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे.
 
बिहार के कई छात्र आंदोलनों का सफल नेतृत्व करने वाले  प्रखर वक्ता सागर उपाध्याय जी ने पूरी निष्ठा के साथ समस्त ब्राह्मण समाज  के नेताओं को यह आश्वस्त किया  कि आगामी 12 अप्रैल 2020 के कार्यक्रम में समस्त ब्राह्मण छात्र बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे सागर उपाध्याय जी ने कहा कि बिहार के अलावा अन्य राज्यों के कॉलेजों एवं विद्यालयों में प्रतियोगी छात्र को भी संपर्क किया जाएगा और उन्हें भी कार्यक्रम का न्योता दिया जाएगा ब्राह्मण परिवार मिलन महाकुंभ ब्राह्मण छात्र शक्ति को विशेष स्वरुप से नेतृत्व करने का आश्वासन दिया है .              
 
बैठक में आए कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र कुमार मिश्र आनंद कुमार मिश्र जितेंद्र मिश्र कौण्डिल्य मधुलय उपाध्याय हरजी पांडे श्रीधर पांडे एवं ब्रजेश मिश्रा सहित सभी ब्राह्मण भाइयों ने सागर उपाध्याय जी को चाणक्य विकास छात्र मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक होने पर सागर उपाध्याय जी को  बधाई दिया .
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल