न्यूजीलैंड में सुबह 7.2 तीव्रता का भूकंप
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jun 16, 2019, 9:48 am IST
Keywords: EarthQuake World News Earthquake 7.2
वेलिंगटनः न्यूजीलैंड के उत्तरपूर्व में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह के पास रविवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इसके बाद अधिकारियों ने कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. न्यूजीलैंड नागरिक सुरक्षा संगठन ने भूकंप आने के बाद शुरुआती मिनटों के लिए तटों, बंदरगाहों और छोटी नौकाओं के लिए खतरे की चेतावनी जारी की थी, लेकिन आठ मिनट बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया. शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई, मगर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बाद में इसकी तीव्रता 7.2 बताई. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|