![]() |
![]() |
जिलाधिकारी चंदौली का सदर तहसील में औचक निरीक्षण, 10 बड़े बकायेदारों के खिलाफ होगी कार्यवाही
अमिय पाण्डेय ,
Mar 28, 2019, 18:20 pm IST
Keywords: Chandauli Inspection tahsil Inspection Chandauli Dm District Magistrate Chandauli Chandauli UP Uttarpradesh Chandauli चन्दौली डीएम जिलाधिकारी चन्दौली चन्दौली यूपी जिलाधिकारी का तहसील में निरीक्षण
![]() डीएम ने तहसील में राजस्व के 10 बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही कर रिपोर्ट से अवगत कराएं। डीएम ने उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि चकरोड पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। डीएम ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वसूली करने के लिए कोर्ट के आदेश पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर अवगत करवाने के निर्देश दिए। डीएम ने तहसील में रखी पत्रावलियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही खतौनी कक्ष में मिली गन्दगी पर जमकर फटकार लगाई साथ ही हिदायत दी कि निष्पयोग सामग्री को हटाने के निर्देश दिए.
लेखाकारों को निर्देश दिए कि रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित पत्रावली को कम समय मे पूर्ण कर दे शिकायत न मिलने पाये। डीएम ने उपजिलाधिकारी से सदर तहसील में कितने बूथ है इसकी जानकारी ली साथ ही सभी बूथों का निरीक्षक कर तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए. |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|