![]() |
![]() |
डीएम के सामने प्रभारी मंत्री निषाद पर नाराज सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, दी चेतावनी, उठकर गये
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 30, 2019, 18:39 pm IST
Keywords: Chandauli Sp PrabhuNarayan Singh Yadav Samajwadi Party Minister State Sakaldiha MLA Samajwadi Party चन्दौली समाजवादी पार्टी प्रभुनारायण सिंह यादव सपा सपा से नाराज
![]() चन्दौली: चन्दौली जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित योजना संरचना वर्ष 2019-20 की बैठक में प्रभारी मंत्री के लगभग डेढ़ घण्टे देर से पहुंचने से विपक्षी आग बबूला हो गए. सपा के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण ने मंत्री से विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की शिकायत किया और कहा कि पिछली बैठक में भी यही हाल हुआ था, यह जनप्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा है, जिसका हम लोग बहिष्कार करते हैंं. यह कहते हुए सपा तथा बसपा के सभी जनप्रतिनिधि सभागार से बाहर निकल गए.
सपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर प्रस्ताव पास किये जाते है लेकिन कोई भी विकास कार्य नही हो रहा है, किसान धान बेचने तथा खाद के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे है कोई नही उनकी सुनने वाला है, जिला योजना की बैठक में अधिकारी एवम जनप्रतिनिधियों को शामिल होना होता है लेकिन इस बैठक में सत्ताधारी पार्टी के नेता बैठ कर शोभा बढ़ा रहे है यह सत्ता का धौस है। जिलाधिकारी ने विरोध करने वाले जन प्रतिनिधियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन सभी चले गए। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|