डीडीयू जीआरपी ने 2 किलो सोने के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 17, 2019, 14:29 pm IST
Keywords: grp ddu grp up grp ddu junction pddu grp डीडीयू जीआरपी एक तस्कर गिरफ्तार
चंदौली: खबर यूपी के चंदौली से है जहां जीआरपी डीडीयू को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी के जवानों ने प्लेटफार्मो की चेकिंग के दौरान सोने की तस्करी करने वाले एक तस्कर को धर दबोचा है, जिसके पास से 2 किलो सोना बरामद हुआ।बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब ₹64 लाख बताई जा रही है।
गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ के दौरान बताया की सोने की खेप लेकर कोलकाता से कानपुर जा रहा था जहां उसे उसकी डिलीवरी लालदेनी थी। फिलहाल जीआरपी ने डीआरआई व कस्टम विभाग को सूचना देकर अगली कार्रवाई पर जुट गई है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|