लोकसभा चुनाव में जनता को छलने वाली सरकार का सफाया तय: अमित सोनकर
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 10, 2019, 18:46 pm IST
Keywords: Sp chandauli MP Chandauli Chandauli News Samajwadi Party Samajwadi Party Chandauli Chandauli UP Chandauli समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी चन्दौली लोकसभा चन्दौली लोकसभा चुनाव 2019
चन्दौली: पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज विधान सभा चकिया के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अमित सोनकर ने आज मुख्यमंत्री विजन के तहत दादरा एवं सिकटियां गांवों में लोगों से सघन जनसंपर्क किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकारों ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। गांव गरीब किसान व्यापारी सब बेहाल परेशान हैं। कोई जनोपयोगी योजना नहीं चलाई जा रही.
हर जगह लूट और भ्रष्टाचार का साम्राज्य कायम है।ऐसे माहौल में जनता अखिलेश जी की तरफ देख रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में जनता को छलने वाली सरकार का सफाया तय है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|