60 वर्षो तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस अब नकल करने में जुटी: अनिल राजभर
अमिय पाण्डेय ,
Dec 01, 2018, 20:32 pm IST
Keywords: Anil Rajbhar minister State Minister Anil Rajbhar Minister Anil Rajbhar Minister state Anil Rajbhar Anil Rajbhar in Chandauli चन्दौली में अनिल राजभर राज्य मंत्री अनिल राजभर अनिल राजभर मंत्री अनिल राजभर पदयात्रा
चन्दौली: खबर यूपी के चन्दौली से है यहां बीजेपी की प्रस्तावित पदयात्रा का शुभारंभ करने यूपी सरकार स्वतंत्र राज्यमंत्री अनिल राजभर सैयदराजा विधानसभा के खेदायी नारायणपुर पहुँचे थे इन्होंने मंच से जहां मोदी सरकार के कार्यो की उपलब्धता बताई वही गांव गरीब और किसान की भी बात की,अनिल राजभर का यह पदयात्रा कही न कही लोकसभा चुनाव की तैयारी को भी जोड़कर देखा जा सकता हैं।
योगी सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने एक बयान देकर सबको चौका दिया इन्होंने हाफिज सईद के बयान पर कहा कि उसकी क्या औकात है पाकिस्तान में बैठकर बोलते रहे कोई फर्क नही पड़ता वही कांग्रेस के राहुल संदेश यात्रा पर कसा तंज इन्होंने कहा कि 60 वर्षो तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस अब नकल करने में जुटी हुई है इन्होंने कांग्रेस के नेताओ को नसीहत तक दे डाली वहीं ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री को भी आड़े हाथ लिया इन्होंने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को निजी स्वार्थों की राजनीति से बाहर निकलने की भी सलाह दे डाली। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|