Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

कृपया ध्यान दे 21 अक्टूबर को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व प्रदेश अध्यक्ष की आने की है संभावना

कृपया ध्यान दे 21 अक्टूबर को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व प्रदेश अध्यक्ष  की आने की है संभावना
चंदौली: खबर चंदौली से लोकसभा का चुनाव नजदीक आते देख भाजपा सरकार के सांसद किए गए वादों तथा कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए शिलान्यास और उद्घाटन के कार्यों पर विशेष जोर दे रही है ,आगामी 21 अक्टूबर को संभावित कार्यक्रम के लिए शनिवार को दानापुर मंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने सकलडीहा स्टेशन सहीत अपने मंडल के निर्धारित कार्यक्रम स्टेशनों के निरीक्षण किया, अपने मातहत अधिकारियो को निर्देश देते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करते हुए बताया कि संभावित 21 अक्टूबर को भारत के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और चंदौली के स्थानीय सांसद भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे सकलडीहा स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास कर सकते हैं.
 
यही नहीं महेंद्र नाथ पांडे के संसदीय क्षेत्र के सकलडीहा और धिना स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का शिलान्यासऔर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय  क्षेत्र के 5 स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज हाल्ट पर प्लेटफॉर्म सहित कई कार्यो का शिलान्यास वह लोकार्पण का कार्यक्रम निर्धारित है जिसके तहत कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है.
 
संभावना ब्यक्त किया जा है कि सकलडीहा स्टेशन के स्थानीय लोगों द्वारा कई बार यहां के वर्तमान सांसद महेंद्र नाथ पांडे से कई एक्सप्रेस ट्रेनों ठहराव के लिए मांग किया है संभावना जताई जा रही है कि फुट ओवर ब्रिज के शिलान्यास के समय कुछ ट्रेनों के ठहराव की भी घोषणा की जा सकती है जिसको लेकर के क्षेत्रीय ग्रामीणों में हर्ष है।
अन्य गांव-गिरांव लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल