Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

चन्दौली पुलिस वृक्षारोपण कर जनपद को हरा-भरा,स्वच्छ व सुन्दर बनाने का चला रही अभियान

चन्दौली पुलिस वृक्षारोपण कर जनपद को हरा-भरा,स्वच्छ व सुन्दर बनाने का चला रही अभियान चंदौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशन में शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान अपने चरम पर है जिसमें अबतक पूरे जनपद के विभिन्न थानों/चौकियों सहित,स्कूलों/कालेजों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किये जा चुके हैं जिसमें जनपद चन्दौली पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण सहित जनपद के तमाम अन्य लोगों द्वारा भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है.

अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्ष हमें फल/फूल/छाँव तो देते ही हैं साथ ही वातावरण को शुद्ध एवं सुन्दर भी बनाते हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 14/08/2018 को जनपद चन्दौली के विभिन्न थानाक्षेत्रों व थानों/चौकियों पर भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करनें हेतु प्रेरित किया गया।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल