राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे एसपी चंदौली
अमिय पाण्डेय ,
Aug 13, 2018, 21:31 pm IST
Keywords: Sp chandauli santosh kumar singh IPS santosh Santosh kumar singh IPS UP police chandauli police एसपी चंदौली संतोष कुमार सिंह एसपी संतोष यूपी पुलिस राष्ट्रपति पदक उत्कृष्ट कार्य डीजीपी उत्तरप्रदेश
चंदौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह को पुलिस विभाग में उनके सराहनीय एवं दीर्घ सेवाओं के लिए 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी द्वारा पुलिस लाइन वाराणसी में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा विभिन्न जनपदों में कार्यरत रहते हुए अपराधियों के प्रति निरोधात्मक कार्यवाही एवं अपराध पर अंकुश लगाने का कार्य किया गया एवं एक आदर्श कानून व्यवस्था की स्थापना की गयी । पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा वर्तमान समय चन्दौली जनपद में विभिन्न अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर नियत्रंण की कार्यवाही की जा रही है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|