आधार डिटेल्स को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 02, 2018, 15:14 pm IST
Keywords: Aadhar Card Change OTP UIDAI Aadhar Aadhar India Aadhar Card India Lock Aadhar
नई दिल्ली: सरकार ने लोगों को अपना आधार नंबर पैन कार्ड, बैंक अकाउंट समेत कई अन्य चीजों के साथ लिंक करने के निर्देश दिए हैं। इससे सराकर आधार के नाम पर हो रहे फ्रॉड को रोकना चाहती है। आधार कार्ड में बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डाटा मौजूद होता है। इनमें फिंगरप्रिंट, रेटीना और फोटो आइडेंटिटी जैसी अहम जानकारियां शामिल होती हैं। यह डाटा काफी संवेदनशील होता है। इस डाटा को लीक होने से बचाने के लिए हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं। इससे आप अपना यह डाटा लॉक कर सकते हैं।
एक बार आपका आधार लॉक होने के बाद अगर आप उसे अनलॉक करना चाहते हैं तो आपके पास आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो आपको एक फॉर्म भरना होगा। इससे आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इसके बाद ही डाटा अनलॉक होगा। इसके लिए आपको उसी ऑप्शन में जाकर ऐनेबल बायोमेट्रिक लॉकिंग पर क्लिक करना होगा। इससे यह विकल्प डिसेबल हो जाएगा। इससे आपका बायोमेट्रिक डाटा फिर से अनलॉक हो जाएगा। हालांकि, यह केवल 10 मिनट के लिए ही अनलॉक होगा। इसके बाद यह अपने आप ही दोबारा लॉक हो जाएगा। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|