खास है अमित शाह का जम्मू दौरा, आज रैली को करेंगे संबोधित
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jun 23, 2018, 9:28 am IST
Keywords: Jammu Jammu and Kashmir Amit Shah Amit Shah Jammu kashmir
जम्मू : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए आज जम्मू रवाना होंगे। वे सबसे पहले आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और संघ के नेताओं से मिलेंगे और फिर शाम को चार बजे करीब जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 65वें बलिदान दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि पीडीपी से गठबंधन तोड़ने के बाद शाह का ये पहला जम्मू दौरा है।
कहा जा रहा है कि शाह की रैली के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में सरकार को छोड़ने के कारणों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान जम्मूवासियों को भी संदेश दिया जाएगा कि वे पार्टी के लिए सत्ता से अधिक अहमियत रखते हैं। इस बीच अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को वे प्रजा परिषद आंदोलन पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। उसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम लाल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अनीरबन गांगुली भी मौजूद रहेंगे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|