Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

फीफा विश्व कप 2018: क्रोएशिया बनाम नाइजीरिया; ग्रुप डी में नाइजीरिया को 2-0 से हरा क्रोएशिया पहले स्थान पर

फीफा विश्व कप 2018: क्रोएशिया बनाम नाइजीरिया; ग्रुप डी में नाइजीरिया को 2-0 से हरा क्रोएशिया पहले स्थान पर नई दिल्ली: क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया, ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंची। मिडफील्ड में मौजूद स्टार खिलाड़ियों के दम पर क्रोएशिया यहां कालिनिग्रेड स्टेडियम में सुपर ईग्लस के नाम से मशहूर नाईजीरिया के खिलाफ शनिवार देर रात होने वाले ग्रुप डी के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज किया।

वर्ष 1998 में अपने पहले ही फीफा विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर तीसरे स्थान पर रहने वाली क्रोएशियाई टीम के कोच ज्लाटको डालिक के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट के 21वें संस्करण में भी बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखती है।

क्रोएशिया की सबसे बड़ी ताकत मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन में मौजूद स्टार खिलाड़ी हैं। टीम के कई खिलाड़ी स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड एवं एफसी बार्सिलोना जैसे विश्व के शीर्ष क्लबों से खेलते हैं और उनका अनुभव क्रोएशिया को नॉकआउट स्तर तक पहुंचा सकता है।

लुका मोड्रिक एवं इवान रेकिटिक टीम का केंद्र बिंदू होंगे जबकि मटिओ कोवाचिक से भी क्रोएशिया के प्रशंसकों को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गोल दागने की जिम्मेदारी इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस से खेलने वाले मारियो मांजुकिक पर होगी, वह अपने देश के लिए 82 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 30 गोल कर चुके हैं। इवान पेरीसिक भी टीम की जीत में अहम योगदान दे सकते हैं।

टीम का डिफेंस हालांकि इस बार काफी कमजोर है। डेजान लोवरेन एवं वेद्रन कोलुर्का टीम में सबसे अनुभवी डिफेंडर हैं और उन्हें मैदान पर अधिक जिम्मेदारी से खेलना होगा।

LIVE अपडेट्सः

# क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया, ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंची।

# मैच में अब 10 मिनट का खेल शेष है। क्रोएशिया 2-0 की बढ़त के साथ जीत की ओर।

# 70वें मिनट में विलियम ट्रोस्ट-एकोंग ने डी के अंदर लुका मोड्रिच को गलत तरीके से रोका था उसी का नुकसान नाइजीरिया को पेनाल्टी के रूप में उठाना पड़ा।

# लुका मोड्रिच को मिला पेनाल्टी, लगाया गोल, क्रोएशिया 2-0 से आगे।

# दूसरे हाफ में नाइजीरिया ज्यादा बेहतर खेल दिखा रही है, पहले से ज्यादा हमलावर।

# क्रोएशिया के लिए कैमरिच की जगह मासेर्लो ब्राजोविक मैदान पर

# पहले हॉफ के बाद क्रोएशिया को मिला लगातार चौथा कॉर्नर, पर कोई फायदा नहीं।

# दूसरे हाफ का खेल शुरू। क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त कायम।

# क्रोएशिया के पास 39वें मिनट में एक और मौका पर गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से निकली, आंद्रे क्रैमरिच का हेडर मामूली अंतर से गोल से दूर रह गया।

# आंद्रे कैमरिच ने नहीं ओगेनेकरो इटेबो ने 32वें मिनट में सेल्फ गोल किया, जिससे क्रोएशिया को मिली 1-0 की बढ़त। गेंद पैर से लगने के बाद नाइजीरिया के डिफेंडर इटेबो को छूकर गई थी।

# क्रोएशिया की ओर से आंद्रे कैमरिच ने मारा पहला गोल।

# मैच में 31वें मिनट में पहली बार क्रोएशिया ने दिखाया अटैक और मिला कॉर्नर।

# दोनों टीमें डिफेंस कर रही हैं, आक्रमण नहीं हो रहा।

# पहले हाफ में 25 मिनट का खेल समाप्त, क्रोएशिया ने 13वें और 15वें मिनट में मौके गंवाए।

# 19 वें मिनट में क्रोशिया को मिला एक और मौका, फ्री-किक को फिर से गंवाया, यूझोहो का शानदार सेफ।

# पहले हाफ में 15 मिनट का खेल समाप्त, नाइजीरिया खेल में जमी हुई दिख रही है। क्रोएशिया ने 13वें मिनट में एक मौका बनाया था जो कामयाब नहीं रहा।

# क्रोएशिया के लिए पेरीसिक का स्ट्राइक, बाल-बाल बचा गोल

# मिकेल के क्रॉस को सुबासिक ने बेअसर किया

# मैच का पहला कॉर्नर, क्रोशिया के लिए बेनतीजा

# क्रोशिया अब तक एक बार भी नहीं जीता है ओपन्ंग मैच

# पहली बार नाईजीरिया और क्रोशिया के बीच भिड़ंत

# नाईजीरिया को मिला पहला फाउल क्रोशिया के खिलाफ

# नाइजीरिया की शुरुआती लाइनअप : 23 फ्रांसिस उजोहो, 2 ब्रायन इडोवु, 4 विल्फ्रेड एनडीडी, 5 विलियम ट्रोस्ट-एकोंग, 6 लियोन बलोगुन, 8 ओगेनेकरो इटेबो, 9 ओडियन इघेलो, 10 जॉन ओबी मिकेल, 11 विक्टर मोसेस, 12 शेहू अब्दुल्लाई और 18 एलेक्स इवोबी

# क्रोएशिया की शुरुआती लाइनअप : 23 डेनिजेल सुबासिच, 2 सिमे वसाल्जको, 3 इवान स्ट्रिनीच, 4 इवान पेरीसिच, 6 डेजान लोवरेन, 7 इवान रेकिटिच, 9 एंद्रेज करामारिच, 10 लुका मोड्रिच, 17 मारियो मांजुकिच, 18 एंटे रेबिच, 21 डोमागोज विदा

टीम:

क्रोएशिया:- गोलकीपर: डेनिजेल सुबासिक, लोवरो कालिनीक और डोमिनीक लिवाकोविक।

डिफेंडर: वेद्रन कोलुर्का, डोमागोज विदा, इवान स्ट्रिनीक, डेजान लोवरेन, सिमे वसाल्जको, जोसिप पीवारिक, टिन जेडवेज, डुजे सालेटा कार।

मिडफील्डर: लुका मोड्रिक, मटिओ कोवाचिक, इवान रेकिटिक, मिलान बाडेल्ज, मासेर्लो ब्राजोविक और फिलिप ब्राडेरिक।

फारवर्ड: मारियो मांजुकिक, इवान पेरीसिक, निकोला कालिनीक, एंद्रेज करामारिक, मार्को पीजासा और एंटे रेबिक।

नाईजीरिया:- गोलकीपर : फ्रांसिस यूझोहो, इकेचाुक्वु इजेनेवा, डेनियल अक्पेयी

डिफेंडर: विलियम ट्रस्ट-इकोंग, अबुदुल्लाही सेहु, टायरोने इबुएही, एल्डरसन इचेहिजीले, ब्रायन इडुवो, चिडजोई अवेजेइम, विलियम इकोंग, लियोन बालोगुन, केनेथ ओमेरेयु।

मिडफील्डर: जॉन ओबी मिकेल, ओगेनयी ओनाजी, विलफ्राइड नदिदी, ओगेनेकारो इटेबो, जॉन ओगु, जोएल ओबी।

फारवर्ड: हमद मुसा, केलेची इहेननाचो, विक्टर मोजेज, ओडियोन इघालो, एलेक्स इवोबी, सिमोने न्वान्को।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल