यूपी के चंदौली में 7 साल की मासूम के साथ दुराचार,आरोपी नाबालिग गिरफ्तार
अमिय पाण्डेय ,
May 10, 2018, 12:56 pm IST
Keywords: chandauli chandauli news uttarpradesh chandauli chandauli mughalsaray chandauli rape in chandauli chandauli police चंदौली चंदौली समाचार बलात्कार बलात्कार चंदौली में दुराचार का मामला मासूम के साथ बलात्कार
मुग़लसराय, चंदौली: देश भर में बढ़ती रेप की घटनाओं को देखते हुए सरकार कितने भी कड़े कानून बनाये लेकिन दुराचारियो में कानून का खौफ जरा भी नही दिख रहा।ताजा मामला चन्दौली के अलीनगर थाना क्षेत्र का है जहाँ सात साल की मासूम को दरिंदे ने बहला फुसला कर हवस का शिकार बना डाला.
घटना उस वक्त की है जब अलीनगर के नईबस्ती गाव में बारात आई हुई थी सब लोग बारात में मशगूल थे इसी बीच पड़ोस के 17 वर्षीय किशोर मासूम बच्ची को बहला फुसला कर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुराचार किया।मामले की जानकारी होते ही मासूम के परिजनों को होते ही वे थाने पहुचे और आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी.
रेप की घटना की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अमले को हुई आनन फानन में कप्तान मौके पर पहुचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाई में जुट गई है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|