एसपी चंदौली ने ली परेड की सलामी साथ ही निरीक्षण भी किया
अमिय पाण्डेय ,
Apr 06, 2018, 11:28 am IST
Keywords: Chandauli chandauli news chandauli police up police Naxal Area Chandauli चंदौली चंदौली पुलिस
चंदौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया, बाद परेड पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एम0टी0 शाखा का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी एम0टी0 को गाडियों के रख-रखाव व साफ-सफाई सम्बन्धित निर्देश दिया गया, विधिविज्ञान प्रयोगशाला किट से सुसज्जित गाड़ी का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा यू0पी0 100 की गाडियों का निरीक्षण के साथ कार्यरत कर्मियों को समय से पहुचने व जनता से अच्छा व्यवहार करने तथा निष्ठापूर्वक, ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया एंव आदेशित किया गया कि शासन व अधिकारीगण द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पूर्णतः पालन किया जाय किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, UP 100 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करने के दौरान महोदय द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गयी। इसके बाद पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण व मरम्मत कार्य की जानकारी/निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया तथा प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|