चंदौली पुलिस ने बत्तीस लाख रू0 की अवैध नकली शराब के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

अमिय पाण्डेय , Mar 28, 2018, 17:30 pm IST
Keywords: Chandauli   chandauli news      chandauli police   up police   Naxal Area Chandauli   चंदौली   चंदौली पुलिस  
फ़ॉन्ट साइज :
चंदौली पुलिस ने बत्तीस लाख रू0 की अवैध नकली शराब के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार
चंदौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/परिवहन पर रोक तथा गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 28-03-2018 को निरीक्षक तेज बहादुर सिंह प्रभारी स्वाट टीम चन्दौली मय टीम हमराह फोर्स के साथ पतारसी सुरागरसी में नौगढ़ क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की बिंद्रावन गांव के बाहर बनें काशीनाथ भारती के कच्चे मकान में बहुत भारी मात्रा में अवैध शराब रखी है तथा उसे बेचनें और खरीदनें वाले लोग वहीं पर मौजूद हैं।

उक्त सूचना पर विश्वाश करते हुए पुलिस टीम उस स्थान के लिए निकली तभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास उ0नि0 धनंजय मिश्रा व का0 ज्योति यादव मिल गये जिन्हें पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना से अवगत कराते हुए साथ में लेकर बिंद्रावन गांव पहुची मुखबिर नें दूर से ही हाथ से एक कच्चे मकान की तरफ इशारा कर बताया कि वही मकान है जिसमें अवैध शराब रखा है।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिना देरी के उस मकान को चारो तरफ से घेर लिया गया। पुलिस को देख वहां उपस्थित कुछ लोग भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये चारो व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: 1- श्याम देव भारती 2- अमरजीत यादव 3- अजीत कुमार चौहान 4- टुन्ना यादव बताया जिनकी नियमानुसार जामा तलाशी लेने के उपरान्त जब पुलिस टीम मकान के अन्दर गयी तो देखा कि वहां पर पेटियों में भरकर अवैध शराब रखी गयी है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों से मकान में मौजूद शराब के बारे में पूछे जानें पर श्याम देव भारती ने बताया कि हम चारों लोग अवैध शराब बनाने व बेचनें का काम करते हैं। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर चारों ने बताया कि श्याम देव के पिता काशीनाथ भारती, चन्दौली के रहने वाले बब्लू सिंह और बक्सर बिहार के चंचल मिश्रा के देख-रेख व दिशा-निर्देश पर हम सब अवैध नकली शराब को बनाते हैं,मकान में बरामद हुए यूरिया और नौसादर के बारे में पूछने पर बताये कि इसका इस्तेमाल हम सब शराब को और तीब्र बनाने के लिए करते हैं तथा म0प्र0 निर्मित BOMBAY SPECIAL WHISKY 180 ml लिखे फर्जी रैपर को शीशी के ऊपर चिपका देते हैं तैयार किये गये माल को आस पास के क्षेत्र सहित बिहार राज्य में गुपचुप तरीके से चोरी छिपे बेचा जाता है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा अवैध नकली निर्मित शराब, बरामद  यूरिया व नौसादर को कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नौंगढ़ पर मु0अ0स0 11/18 धारा 60 Ex. Act व धारा 272/419/420/467/468/471 IPC का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की गयी।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
 
     1. श्याम देव भारती पुत्र काशीनाथ भारती निवासी बिंद्रावन थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली। 
 
     2. अमरजीत यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी बिंद्रावन थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।    
 
     3. अजीत कुमार चौहान पुत्र कल्पनाथ चौहान निवासी करमां बांध थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।
 
     4. टुन्ना यादव पुत्र बनवारी यादव निवासी बिछियां थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
 
 
 
बरामदगी विवरणः-
 
   1. 620 पेटी अवैध नकली शऱाब(प्रत्येक पेटी में 48 शीशी, प्रति शीशी 180ml) ।
 
   2. 05 लीटर के कैन में मिश्रित शराब ।
 
   3. 05 किग्रा0 यूरिया और 400 ग्राम नौसादर।
 
 
 
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरणः-
 
1. निरीक्षक श्री तेजबहादुर सिंह प्रभारी स्वाट टीम क्राइम ब्रांच चन्दौली।
 
2. निरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव क्राइम ब्रांच चन्दौली।
 
3. उ0नि0 श्री विनय कुमार तिवारी क्राइम ब्रांच चन्दौली।
 
4. उ0नि0 धनन्जय मिश्रा थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।
 
5. का0 अरविन्द भारद्वाज क्राइम ब्रांच चन्दौली।
 
6. का0 अजय कुमार सिहं क्राइम ब्रांच चन्दौली।
 
7. का0 रविन्द्र सिंह क्राइम ब्रांच चन्दौली।
 
8. का0 नीरज मिश्रा क्राइम ब्रांच चन्दौली।
 
9. का0 ज्योति यादव थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।
 
 
अन्य राज्य पुलिस लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल