Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

पुलिस अधीक्षक चंदौली ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण

अमिय पाण्डेय , Mar 09, 2018, 11:23 am IST
Keywords: Chandauli   chandauli news      chandauli police   up police   Naxal Area Chandauli   चंदौली   चंदौली पुलिस  
फ़ॉन्ट साइज :
पुलिस अधीक्षक चंदौली ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण चंदौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली  संतोष कुमार सिंह के द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। बाद परेड पुलिस अधीक्षक द्वारा एम0टी0 शाखा का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी एम0टी0 को गाडियों के रख-रखाव व साफ-सफाई सम्बन्धित निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा यू0पी0 100 की गाडियों का भी निरीक्षण किया गया तथा यू0पी0 100 में कार्यरत कर्मियों को समय से पहुचने व जनता से अच्छा व्यवहार करने तथा निष्ठापूर्वक, ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया, UP 100 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करने के दौरान महोदय द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा सभी से रिस्पान्स टाइम पर पहुचने तथा जिनके द्वारा देरी की जा रही उनको चेतावनी दी गई।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के स्टोर रूम का निरीक्षण करने के दौरान सभी सामानों को चेक करने के साथ सभी दंगा नियन्त्रण सामानों की साफ सफाई तथा रख रखाव हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी चन्दौली को जनपद के महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात नियमों से सम्बन्धित बोर्ड तथा बैनर लगाने के लिए कहा गया। महोदय द्वारा एस0जे0 चेक टीम का भी निरीक्षण किया गया तथा उनको उपकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
अन्य राज्य पुलिस लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल