मोरान आसु के सौजन्य से काली प्रसाद चेतीया फुटबॉल स्पर्धा, मोरान टाउन क्लब का फाईनल में प्रवेश
राजु मिश्रा ,
Nov 25, 2017, 8:33 am IST
Keywords: Assam Moran Moranhaat Assam state news Assam News मोरान असम असम समाचार असम मोरानहाट मोरान शहर
मोरानहाट :मोरान आंचलिक छात्र संस्था के सौजन्य से असम आन्दोलन के नेता स्व. कालीप्रसाद चेतीया के स्मृति में 2000 से ही आयोजित होते आ रहे आमंत्रण मुलक फुटबॉल स्पर्धा के आज के अंतिम सेमीफाइनल खेल में मोरान टाउन क्लब ने खुमटाई युव विकास मंच को 4 - 0 गोल से परास्त कर फाईनल में जगह बना ली ।
मोरान के देव मिर्धा 57 मीनट में, गौरव बरुवा 71 मीनट में, जेम्स टप्न ने 79 मीनट में तथा रक्तिम गोगोई 80 मीनट में एक कुल चार गोल दाग दल को फाईनल में पहुंचा दिया । चराईदेव जिला क्रीड़ा संस्था के तत्वावधान में मोरान कालेज खेल मैदान चलनेवाले इस स्पर्धा का फाइनल खेल 27 नवम्बर को मोरान टाउन क्लब का तथा दुलियाजान फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा । मोरान आंचलिक छात्र संस्था के अध्यक्ष रोहिणी गोगोई तथा सचिव अभिनाष शर्मा ने फाईनल खेल में खेल प्रेमियों की उपस्थिति का आहवान किया है । |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|