राजगढ़ में कांग्रेस की पदयात्रा कांग्रेस गरीब श्रेणी के लोगों का दल : एतुवा मुंडा
राजु मिश्रा ,
Nov 20, 2017, 8:05 am IST
Keywords: Assam Moran Moranhaat Assam state news Assam News मोरान असम असम समाचार असम मोरानहाट मोरान शहर
मोरानहाट: डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखांग विधानसभा क्षेत्र के पिठागुटी राजगढ़ में टिंगखांग ब्लॉक कांग्रेस कमिटी ने एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म के सौ वर्ष पुरे होने के अवसर पर कांग्रेस ने इस पदयात्रा का आयोजन कर आगामी गांव पंचायत चुनाव की आगाज की है टिंगखांग विस के पुर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एतुवा मुंडा ने इस अवसर पर आयोजित सभा को संवोधित करते हुए भाजपा की कड़ी आलोचना की.
श्री मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आजादी के पहले से लेकर अबतक गरीब श्रेणी के लोगों का दल कांग्रेस ही रही है कांग्रेस दल गरीबों की सारी तकलीफ समझते हुए ही सारी सरकारी योजनाएं बनाती रही है. गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की अहमियत सिर्फ कांग्रेस दल के नेता ही समझते है जबकि भाजपा अमीरों को अमीर बनाने में जुटी है सभा में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिसे स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने भी संवोधित करते हुए आगामी गांव पंचायत चुनाव में भाजपा को मुहतोड़ जबाब देने के लिए लोगों का आहवान किया. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|