महेन्द्रनाथ शर्मा स्मृति फुटबॉल स्पर्धा ;मनीपथार चाय बागान बना मोरान सर्कल का चैम्पियन

राजु मिश्रा , Nov 19, 2017, 19:10 pm IST
Keywords: Assam   Moran   Moranhaat   Assam state news   Assam News   मोरान   असम   असम समाचार   असम मोरानहाट   मोरान शहर  
फ़ॉन्ट साइज :
महेन्द्रनाथ शर्मा स्मृति फुटबॉल स्पर्धा ;मनीपथार चाय बागान बना मोरान सर्कल का चैम्पियन मोरानहाट :  असम चाय मजदूर संघ तथा भारतिय चाय संस्था के सौजन्य से विशिष्ट श्रमिक नेता स्व. महेन्द्र नाथ शर्मा स्मृति 30 वां अंतर बागान फुटबॉल टुर्नामेंट मोरान चक्र के फाईनल खेल में आज मनीपथार चाय बागान ने तिलैईजान चाय बागान को 2 - 0 गोल से परास्त कर मोरान सर्कल का चैम्पियन बन गया.

मोरान चाय बागान (आमगुड़ी) खेल मैदान में आयोजित आज के खेल में मनीपथार के लाल खालख 42 मीनट में तथा बाबु मुंडा ने 50 मीनट पर एक एक गोल दाग खिताब पर कब्जा कर लिया । लगभग दस हजार खेल प्रेमियों की उपस्थिति के बीच खेल के शुरुवात में ही पुर्व मंत्री तथा असम चाय मजदूर संघ के केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष पवन सिंह घटवार, मोरान चाय बागान के ज्येष्ठ परिचायक नरेश्वर सोनोवाल तथा दिवाकर थापलियाल का खिलाड़ियों से परिचय करवाया गया.

मोरान शाखा चाय मजदुर संघ तथा टुर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव लखेश्वर तांती के संचालन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उक्त अतिथियों ने ही चैम्पियन तथा रनर्स अप दल को ट्राफी प्रदान की मनीपथार के गौरव खालख को आज के खेल का श्रेष्ठ खिलाड़ी तथा आठाबाड़ी चाय बागान के तुलन पांडव को स्पर्धा का श्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान दिया गया.

संघ का चेयरमैन सम्मान हिंगरीजान चाय बागान को तथा अनुसाशीत दल का सम्मान मोरान चाय बागान को प्रदान किया गया थावरा चाय बागान के सुनु मुंडारी को श्रेष्ठ गोलकीपर का सम्मान प्रदान किया गया खेल के उदघाटन के पुर्व ही श्रमिक नेता स्व. शर्मा के प्रतिमा का अनावरण किया गया खेल के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहिनी मोहन लिगिरा तथा सचिव मंटु बाढ़ोई ने सी खेल प्रेमियों को धन्यवाद प्रेषित किया.
अन्य शहर लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल