ओवैसी ने कहा- भगवा नेताओं के दिमाग की सफाई जरूरी
जनता जनार्दन डेस्क ,
Oct 27, 2017, 10:34 am IST
Keywords: yogi aditynath yogi aditynath up cm aditynath Agra Visit Yogi Owasi AIMIM MP ओवैसी योगी आदित्यनाथ ताजमहल
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताजमहल में झाड़ू लगाने पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि भाजपा-आरएसएस नेताओं के दिमाग की सफाई ज्यादा जरूरी है.
बता दें कि आगरा पहुंचे सीएम योगी ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर सफाई अभियान में भाग लिया और वहां झाड़ू भी लगाई। सबसे पहले नगला पैमा में रबर चैक डैम स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर ताजमहल के ऊपर उड़ा और मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद ताजमहल के पीछे स्थित गांव कछपुरा के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। यहां करीब 69 करोड़ रुपये की योजना का लोकार्पण सीएम ने किया। बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश से नहीं रोका गया। ऐसे में ताजमहल देखने आए कई बच्चे यूपी के सीएम को अपने बीच पाकर काफी खुश हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|