टिंगखांग में दो स्थानों पर आग लगने से लाखों का नुकसान
राजु मिश्रा ,
Oct 20, 2017, 10:41 am IST
Keywords: Assam Moran Moranhaat Assam state news Assam News मोरान असम असम समाचार असम मोरानहाट मोरान शहर
मोरानहाट: दिपावली के आनंद उत्साह के बीच आज प्रातः टिंगखांग बाघमारा गांव निवासी जीतेन कोष के घर में लगी भयंकर आग में सबकुछ जलकर राख हो गया इस आग में घर का सारा सामान,कपड़ें,गहने,फर्नीचर के साथ ही एक मोटरसाइकिल तथा एक मैजिक गाड़ी भी जलकर पुरी तरह राख में तब्दील हो गया विजली की सोर्टसर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है.
दूसरी तरफ टिंगखांग के काकवनी के महेश भगत के एक गोदाम में भी बिति रात आग लगी थी मौके पर दमकल वाहनों के पहुंचने से पुर्व ही आग ने सबकुछ जलाकर भस्म कर दिया था डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखांग थानांतर्गत दो आगजनी की घटना ने दिवाली के उत्साह को फिका कर दिया,दोनों अग्निकांड में लाखों के सामान का नुकसान तो हुवा पर सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुवा. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|