गरीब बेसहारा वृद्धो व बच्चों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे एसपी चंदौली
अमिय पाण्डेय ,
Oct 19, 2017, 19:14 pm IST
Keywords: Chandauli chandauli news chandauli police up police Naxal Area Chandauli चंदौली चंदौली पुलिस
चन्दौली: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन मे आज दिनांक 19/10/2017 को दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र नाथ,क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप सिंह चन्देल,प्रभारी निरीक्षक अलीनगर व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय के साथ अलीनगर थाना अन्तर्गत इम्पावरमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित लाल बहादुर शास्त्री वृद्धा आश्रम का भ्रमण कर वहाँ मौजूद वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया गया.
सभी वृद्धजनों को फल,मिठाई,अगरबत्ती,मोमबत्ती,पटाखे आदि का वितरण कर उन्हे खुशी व उत्साहपूर्वक दीपावली का त्योहार मनाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहीत किया गया,इसके बाद महोदय द्वारा मुगलसराय स्टेशन का भ्रमण कर वहां पर मौजूद गरीब बच्चों,महिलाओं तथा बुजुर्गों को फल,मिठाई,अगरबत्ती,मोमबत्ती,पटाखे आदि का वितरण किया गया। इसी प्रकार जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गरीब बेसहारा वृद्धों, बच्चों तथा महिलाओं को फल,मिठाई,अगरबत्ती,मोमबत्ती,पटाखे आदि का वितरण कर उनके साथ खुशी व उत्साहपूर्वक दीपावली मनायी गयी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|