स्वदेशी जागरण मंच ने ऐसे दि पं दीनदयाल उपाध्याय को दिवाली के दिन श्रद्धांजलि
अमिय पाण्डेय ,
Oct 19, 2017, 17:58 pm IST
Keywords: chchandauli chandauli news chandauli up swadeshi jagran manch chandauli swadehi चंदौली चंदौली समाचार स्वदेशी जागरण मंच चंदौली
चंदौली: स्वदेशी जागरण मंच,दीनदयाल नगर के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पं दीनदयाल उपाध्याय की शहादत स्थली मुगलसराय यार्ड स्थित खंभा नं 673/1276 पर पहुंचे और दीपावली के अवसर पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र को रखकर दीप प्रज्ज्वलन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के सम्पर्क प्रमुख आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि 1968 के बाद पहली बार पं दीनदयाल उपाध्याय की शहादत स्थली पर हमलोग दीप प्रज्ज्वलन कर अपने आदर्श को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और विश्वास है कि दीनदयाल जी के विचारों को दीपक की तरह हम पूरे देश में फैलाएंगे. इस अवसर पर अभियान प्रमुख डॉ अनिल यादव, जिला सम्पर्क प्रमुख शिवजी,बालचरण मौर्या,सौरभ बर्नवाल समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|