मोरान खुमटाई में मोरान जोन फुटबॉल स्पर्धा की तैयारी
राजु मिश्रा ,
Oct 13, 2017, 9:11 am IST
Keywords: Assam Moran Moranhaat Assam state news Assam News मोरान असम असम समाचार असम मोरानहाट मोरान शहर
मोरानहाट: आर. डी. एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स फाउंडेशन डिगबोई के सौजन्य तथा असम चाय मजदुर संघ एवं असम चाय जनजाति छात्र संस्था के सहयोग से आगामी 15 अक्टूबर से खुमटाई चाय बागान खेल मैदान में आर डी आई ए एन एस फुटबॉल कप चैम्पियनशिप मोरान जोन के आयोजन की तैयारियां की है.
15 अक्टूबर को 1 बजे उदघाटन खेल में खुमटाई चाय बागान का मुकाबला हिंगरीजान चाय बागान दल से, 16 अक्टूबर को खोवांग चाय बागान का मुकाबला मोरान चाय बागान से तथा 17 अक्टूबर को स्पर्धा का फाईनल खेल आयोजित किया जाएगा. स्पर्धा के मुख्य संयोजक मनोज धानोवार तथा जोन समिति के अध्यक्ष लखेश्वर तांती सचिव मानव बक्ति ने खेल प्रेमियों से उपस्थिति एवं सहयोग की कामना की है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|