सरकार अयोध्या में लगवाएगी भगवान राम 108 फुट ऊंची प्रतिमा

जनता जनार्दन डेस्क , Oct 10, 2017, 17:21 pm IST
Keywords: yogi   aditynath   yogi aditynath   up cm aditynath   ayodhya  
फ़ॉन्ट साइज :
सरकार अयोध्या में लगवाएगी भगवान राम 108 फुट ऊंची प्रतिमा लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार अयोध्या में भगवान राम की विशाल मूर्ति लगाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार एनजीटी से भी इजाजत लेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार दीपावली के एक दिन पहले अयोध्या में रहेंगे। वहां पर त्रेतायुग की थीम पर दीपावाली मनाई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की शोभा का स्वागत करेंगे।

अयोध्या में रामलला के मंदिर का मसला भले ही सुप्रीम कोर्ट में अटका हो लेकिन विवादित स्थल से थोड़ी ही दूर सरयू के किनारे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे। यह मूर्ति 108 फुट लंबी है।

भगवान राम की यह मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। भगवान राम की यह प्रतिमा योगी सरकार की 'नव्य अयोध्या' योजना का एक हिस्सा होगी। यही नहीं इस बार दिवाली के मौके पर जिसे भगवान राम के अयोध्या वापसी का दिन भी माना जाता है,योगी आदित्यनाथ खुद उनके स्वागत के लिए मौजूद होंगे। योजना है कि इस बार अयोध्या को दिवाली में वैसे ही सजाया जाए जैसा कि दिवाली के दिन त्रेतायुग में भगवान राम के लंका पर विजय हासिल करने के बाद सजाई गई थी।

भगवान राम की अयोध्या वापसी की थीम पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो छोटी दीपावाली पर दिन में करीब दो बजे अयोध्या में प्रवेश करेगी।सीएम योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल भगवान राम का पूजना वंदन करेगा।

उसके बाद राम का राज्यभिषेक भी होगा। इस मौके पर इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार राम के अयोध्या के कलाकार राम के अयोध्या वापसी के प्रसंग का सरयू नदी के किनारे मंचन भी करेंगे। सरयू नदी और आसपास के इलाके की भव्य सजावट की जाएगी। इस दिन शाम को राम की पैड़ी पर एक लाख इकहत्तर हजार दिए जलाए जाएंगे।

गौरतलब है कि योगी के सीएम बनने के बाद अयोध्या लगातार सुर्खियों में है। सीएम योगी खुद तीन बार यहां आ चुके हैं। अयोध्या और राम से जुड़े सभी स्थानों को विकसित करने की योजना बनाई गई है। योगी के सीएम बनने के बाद अब तक अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 14 ट्रक पत्थर पहुंच चुके हैं। राम मंदिर कार्यशाला जिन पर नक्काशी का काम लगातार चल रहा है।

यूपी के प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने बताया कि राज्य सरकार की अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने की योजना है। इसके लिए सरकार में बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में खुद उन सभी योजनाओं की घोषणा करेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में सरयू तट पर भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराएगी। इस प्रतिमा की स्थापना का काम एनजीटी की अनुमति मिलने के बाद शुरू होगा। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने कल राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर एक प्रजेंटेशन में इसकी जानकारी दी।

इस दौरान पर्यटन विभाग की योजना 'नव्य अयोध्या' का प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें 18 अक्टूबर को अयोध्या में छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव की रूपरेखा के साथ ही शहर के संपूर्ण विकास की योजनाओं का भी खाका रखा गया।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल