Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

मुंबई में गरजे राज ठाकरे,कहा- अगली रैली नहीं होगी शांतिपूर्ण

जनता जनार्दन डेस्क , Oct 05, 2017, 17:49 pm IST
Keywords: Raj Thackery   Mumbai Raj Thackery   राज ठाकरे   मुंबई राज   राज ठाकरे   राज ठाकरे   
फ़ॉन्ट साइज :
मुंबई में गरजे राज ठाकरे,कहा- अगली रैली नहीं होगी शांतिपूर्ण

मुंबई:  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के विरोध में गुरुवार को एक रैली की। रैली का आयोजन मेट्रो सिनेमा से चर्च गेट तक किया गया। इस रैली में काफी भीड़ भी दिखाई दी। उन्होंने राज्य सरकार को धमकी देते हुए कहा कि हमने शांतिपूर्ण तरीके से रैली की है। लेकिन, अगर सरकार के सिस्टम में कोई बदलाव नहीं दिखा तो अगली रैली शांतिपूर्ण नहीं होगी।

राज ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मुंबई की लोकल ट्रेनों का ढांचा मजबूत नहीं हो जाता, तब तक एमएनएस मुंबई में बुलेट ट्रेन के लिए एक भी ईंट नहीं रखने देगी। राज ठाकरे ने रेलवे पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि रेलवे भगदड़ की वजह भारी बारिश को बता रही है। मुंबई में पहली बार बारिश नहीं हो रही है। इसके पहले भी मुंबई में भारी बारिश देखी है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।

ठाकरे ने बीजेपी सांसद किरीट सोमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी तो यह शख्स प्लेटफॉर्म्स की ऊंचाई नापता था, भगदड़ में हुए लोगों की मौत के बाद ये शख्स कहां है?



अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल