![]() |
![]() |
स्वच्छता मैराथन की दौड़ चंदौली में प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद हुए शामिल
अमिय पाण्डेय ,
Oct 02, 2017, 17:12 pm IST
Keywords: Chandauli Chandauli News Minister Minister state Mairathan Run Bjp Chandauli स्वच्छता मैराथन की दौड़ चंदौली में प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद
![]() प्रभारी मंत्री श्री जय प्रकाश निषाद जी द्वारा स्वच्छता मैराथन की दौड़ आयोजित हुयी जो पंजाब नेशनल बैंक चन्दौली से प्रारम्भ होकर पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चन्दौली तक समाप्त हुई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान महानन्द मौर्य, द्वितीय जितेन्द्र चौहान, तृतीय रामानन्द भारती, चतुर्थ फुलचन्द्र, पंचम स्थान रोशन यादव व छठे स्थान पर अतुल मिश्रा तथा बालिका वर्ग में प्रथम बन्दना चौहान, द्वितीय ज्योति सिंह, तृतीय स्थान प्रियंका तिवारी, चतुर्थ स्थान बन्दना यादव, पंचम स्थान चन्चला सिंह व छठां स्थान जागृति मौर्य को जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जय प्रकाश निषाद जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत करने के पश्चात पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में मरीजों के साथ उनके परिजनों में प्रभारी मां0 मंत्री जी एवं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुगलसराय विधायिका भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा फल वितरण किया गया।
जिलाधिकारी श्री हेमन्त कुमार ने सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी ने अहिंसा के बल पर आजादी दिलायी है, उन्होनें गॉधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला तथा कहा कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अप्रतिम योगदान है। सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गो में आजादी की लौ को प्रज्ज्वलित किया। देश की राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के माध्यम से महात्मा गांधी जी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होनें गॉधी जी के जीवन संघर्ष उनकी देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उनकी परिकल्पनाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें, कार्यशैली में अपनाये तथा देश को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होनें अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए गरीबों के उत्थान हेतु चलायी जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचायी जाय ताकि गरीबों का उत्थान हो सके और उन्हें विकास के मुख्य धारा में जोडे़ तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त बच्चा लाल, अपर जिलाधिकारी न्यायायिक विजय शंकर दुबे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा0 रामप्रकाश शाह, डिप्टी कलेक्टर जियालाल सरोज, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|