Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

गांधी जयन्ती पर मोरान में उपेक्षित गांधी की प्रतिमा

राजु मिश्रा , Oct 02, 2017, 16:52 pm IST
Keywords: Assam   Moran   Moranhaat   Assam state news   Assam News   मोरान   असम   असम समाचार   असम मोरानहाट   मोरान शहर  
फ़ॉन्ट साइज :
गांधी जयन्ती पर मोरान में उपेक्षित गांधी की प्रतिमा मोरानहाट : आज पुरे भारत के साथ असम में भी विभिन्न स्थानों पर गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, मगर आज के दिन भी मोरान के गांधी उद्यान में स्थापित गांधी की प्रतिमा की उपेक्षा की गई । प्रतिमा का एक हाथ टुटा हुवा है, चश्मा निकाल लिया गया है तथा लाठी की जगह बास की छड़ी पकड़ा दी गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा की यह दशा महिनों पहले की थी, इस शंदर्भ में समाचार भी प्रकाशित हुवा इसके बावजूद मोरान विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चक्रधर गोगोई ने गांधी जयंती के पुर्व प्रतिमा की मरम्मत की जहमत नहीं उठाई लेहाजा आज के दिन भी गांधी की प्रतिमा उपेक्षित पड़ी रही ।

दुसरी तरफ टिंगखांग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विमल बोरा ने राजगढ़ में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर न सिर्फ फुलमाला, धुपदीप आदि के साथ उन्हें याद किया अपितु प्रतिमा स्थल के नवनिर्मित चारदीवारी तथा मुख्यद्वार का भी विधिवत उदघाटन किया । इस दौरान आपकु केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह भी उनके साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर वकतव्य रखा ।

अन्य शहर लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल