Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

अमेरिकी प्रतिबंध पर गुर्राया उत्तर कोरिया, कहा- सूइसाइड मिशन पर हैं ट्रंप

जनता जनार्दन संवाददाता , Sep 24, 2017, 8:55 am IST
Keywords: newyork   uttar koriya   foregn minister   international news   news   jj news   उत्तर कोरिया   न्यू यार्क   विदेश मंत्री   राष्ट्रपति ट्रम्प   
फ़ॉन्ट साइज :
अमेरिकी प्रतिबंध पर गुर्राया उत्तर कोरिया, कहा- सूइसाइड मिशन पर हैं ट्रंप न्यू यॉर्क: उत्तर कोरिया ने शनिवार को तंज करते हुए कहा कि जब डॉनल्ड ट्रंप ने प्योंगयोंग के नेता किम जोंग-उन को 'रॉकेट मैन' बुलाया तो ऐसी स्थिति में अमेरिकी मुख्य-भूभाग की तरफ रॉकेट छोड़ना अनिवार्य हो गया था। उत्तर कोरिया के इस बयान ने दोनों नेताओं के बीच टकराव को और तेज कर दिया है। 
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह बात कही। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब शनिवार को ही अमेरिकी वायु सेना का B-1B लैंसर बॉमर शनिवार को उत्तर कोरिया के ईस्टर्न कोस्ट के ऊपर उड़ा। हो ने महासभा में कहा, 'काफी लंबे और कठिन संघर्ष के बाद अब हम परमाणु शक्ति पैदा करने के अंतिम चरण से महज कुछ कदम दूर हैं। यह सोचना कि विरोधी ताकतों द्वारा कड़े प्रतिबंध लगा देने से उत्तर कोरिया अपने रुख को बदल लेगा, यह महज लाचारी भरी उम्मीद हो सकती है।' 

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने गुरुवार को महासभा को संबोधित करते हुए उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध की घोषणा की थी। महीने की शुरुआत में ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से प्योंगयांग पर नौवें दौर का प्रतिबंध लगाया था। यह प्रतिबंध प्योंगयांग के परमाणु और बलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को देखते हुए लगाया गया था।

हो ने कहा कि उत्तर कोरिया का एकमात्र लक्ष्य अमेरिका के साथ सत्ता का संतुलन बनाना है। उन्होंने कहा कि जब ट्रंप, किम के बारे में कहते हैं कि वह सूइसाइड मिशन पर हैं तो वास्तव में ट्रंप खुद सूइसाइड मिशन पर हैं। विदेश मंत्री ने साथ ही चेताया कि अगर अमेरिका हमारे मुख्यालय के खिलाफ किसी तरह का अभियान चलाने या हमपर सैन्य हमला करने के संकेत देता है तो हम आत्मरक्षा के लिए तैयार हैं। 

उत्तर कोरिया ने इस साल कई मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है। इनमें से कई जापान के ऊपर से जाते देखे गए हैं। इसने परमाणु मिसाइल से अमेरिका को निशाना बनाने के अपने कार्यक्रम को जारी रखा है।
अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल