जल्द अा रहा है 100 रुपये का सिक्का
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Sep 13, 2017, 12:35 pm IST
Keywords: New Coins New 100 Rs Coin New 5 Rs Coin MGR Birth Centenary MG Ramchandran Birth Anniversary Late MGR New 100 5 Rs Coin नया सिक्के 100 रुपये सिक्का 5 रुपये सिक्का एमजीआर जन्म शताब्दी एमजी रामचंद्रन जन्म वर्षगांठ स्वर्गीय एमजीआर नई 100 5 रुपये सिक्का
नई दिल्ली: तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की जन्मशती के अवसर पर सरकार 100 रुपये और पांच रुपये का सिक्का जारी करेगी। सौ रुपये का सिक्का 44 मिलीमीटर का होगा। इसका वजन 35 ग्राम होगा।
इस सिक्के के अगले भाग पर अशोक स्तंभ बना होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। अशोक स्तंभ के एक ओर भारत और एक ओर इंडिया लिखा होगा। सिक्के के पिछले भाग पर एमजी रामचंद्रन का फोटो होगा। फोटो के नीचे 1917-2017 लिखा होगा। सौ रुपये का सिक्का चार धातुओं को मिलाकर बनेगा। इसमें चांदी 50 फीसद, तांबा 40 फीसद, निकल पांच फीसद और जस्ता पांच फीसद होगा। वहीं पांच रुपये का सिक्का 23 मिलीमीटर का होगा। इसका वजन छह ग्राम होगा। इसके अगले भाग पर अशोक स्तंभ बना होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। अशोक स्तंभ के एक ओर भारत और एक ओर इंडिया लिखा होगा। सिक्के के पिछले भाग पर एमजी रामचंद्रन का फोटो और इसके नीचे 1917-2017 लिखा होगा। यह तांबा (75 फीसद), जस्ता (20 फीसद) और निकल (पांच फीसद) से बना होगा। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|