वेंकैया नायडू बने 13वें उप राष्ट्रपति, गोपालकृष्ण गांधी को हराया

जनता जनार्दन संवाददाता , Aug 05, 2017, 19:32 pm IST
Keywords: M Venkaiah Naidu   NDA nominee   M Venkaiah Naidu   M Venkaiah Naidu wins   Vice Presidential Polls   Gopalkrishna Gandhi   वेंकैया नायडू   13वें उपराष्ट्रपति   गोपालकृष्ण गांधी  
फ़ॉन्ट साइज :
वेंकैया नायडू बने 13वें उप राष्ट्रपति, गोपालकृष्ण गांधी को हराया नई दिल्ली: वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने यूपीए के गोपालकृष्ण गांधी को शिकस्त दी। इस बार के उप राष्ट्रपति चुनाव में 98.21 फीसदी मतदान हुआ था। 760 वैध वोट में से वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपालकृष्ण गांधी को सिर्फ 244 वोट ही मिले। जीत के लिए 381 वोट की जरूरत थी।

यूपीए उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने उप राष्ट्रपति चुने जाने पर वेंकैया नायडू को बधाई दी है। उन्होंने कहा 'वेंकैया नायडू को जीत की बधाई। उन्हें नए कार्यालय के लिए शुभकामनाएं.'

कुल 785 में से 771 सांसदों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। जबकि 14 सांसदों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस और भाजपा के दो-दो, आईयूएमएल के दो, टीएमसी के चार, एनसीपी का एक, पीएमके का एक और एक निर्दलीय सांसद ने मतदान नहीं किया। भाजपा के विजय गोयल और सांवरलाल जाट जबकि कांग्रेस की मौसम नूर और रानी नाराह ने अपना वोट नहीं डाला.

पीएम मोदी और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने संसद पहुंचकर वोट डाला.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू एनडीए उम्मीदवार थे. वहीं विपक्ष ने गोपाल कृष्ण गांधी को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया था. वैसे आंकड़ों के खेल में वेकैंया नायडू का उपराष्ट्रपति चुना जान लगभग तय था. वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 मत मिले. विपक्ष के उम्मीदवर गोपालकृष्‍ण गांधी को 272 वोटों से हराया.

वेंकैया नायडू उपराष्‍ट्रपति बनने वाले आरएसएस की पृष्‍ठभूमि के दूसरे नेता हैं. इससे पहले बीजेपी के नेता भैरों सिंह शेखावत (1923-2010) इस पद के लिए 2002 में चुने गए थे. वह देश के 11वें उपराष्‍ट्रपति चुने गए.
 
वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई, 1949 को आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में हुआ.नेल्लोर से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं से राजनीति में स्नातक किया. विशाखापट्टनम के लॉ कॉलेज से अंतरराष्ट्रीय कानून में डिग्री ली.

14 अप्रैल, 1971 को उषा से शादी की. उनके एक बेटा और एक बेटी है. बेटे का नाम हर्षवर्धन जबकि बेटी का नाम दीपा वेंकट है.कॉलेज के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए. नायडू पहली बार 1972 में जय आंध्रा आंदोलन से सुर्खियों में आए. 1975 में इमरजेंसी में जेल भी गए थे. -1977 से 1980 तक यूथ विंग के अध्यक्ष रहे.

महज 29 साल की उम्र में 1978 में पहली बार विधायक बने. 1983 में भी विधानसभा पहुंचे और धीरे-धीरे राज्य में भाजपा के सबसे बड़े नेता बनकर उभरे. बीजेपी के विभिन्न पदों पर रहने के बाद नायडू पहली बार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए 1998 में चुने गए. इसके बाद से ही 2004, 2010 और 2016 में वह राज्यसभा के सांसद बने.

1999 में एनडीए की जीत के बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया.
2002 में वे पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. वे दिसंबर 2002 तक अध्यक्ष रहे. इसके बाद 2004 में वह दोबारा अध्यक्ष बने.
साल 2004 में नायडू राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, लेकिन एनडीए की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया.
अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल