Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

पाकिस्तान में परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म, 20 लोग गिरफ्तार

जनता जनार्दन डेस्क , Jul 27, 2017, 13:04 pm IST
Keywords: Asia   Pakistan   Crime   Women's Rights   Panchayat   Rape   Girl Pakistan   Revenge rape   पाकिस्तान   लड़की से दुष्कर्म   दुष्कर्म   20 लोग गिरफ्तार   लाहौर   पीटीआई  
फ़ॉन्ट साइज :
पाकिस्तान में परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म, 20 लोग गिरफ्तार लाहौर:  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आदमी ने 16 वर्षीया किशोरी के साथ परिवार के सामने ही दुष्कर्म किया। यह घटना 18 जुलाई को मुजफ्फराबाद जिले के राजपुर गांव में हुई है। दुष्कर्म की शिकार लड़की के भाई पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पंचायत ने इसके जवाब में परिवार के सामने दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी।

मुल्तान डिवीजन के पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के मुखिया ने उमर वादा की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। मुखिया को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वादा पर 16 जुलाई को अशफाक की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। वादा के परिवार ने मुखिया के फैसले का विरोध किया। लेकिन मुखिया ने कहा कि जब उसकी बहन के साथ वही हो तो न्याय होगा।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल