Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

बम धमाकों से दहला पाकिस्तान, 42 लोगों की मौत

जनता जनार्दन डेस्क , Jun 24, 2017, 11:28 am IST
Keywords: Pakistan   Blast   Triple blast   42 killed   Kurram agency   Bomb blast   Parachinar   Quetta   121 injured   कराची। पाकिस्तान   बम धमाका   फायरिंग   42 लोग मारे   121 लोग घायल   बलूचिस्तान   क्वेटा  
फ़ॉन्ट साइज :
बम धमाकों से दहला पाकिस्तान, 42 लोगों की मौत कराची: पाकिस्तान में शुक्रवार को बम धमाकों और आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में कई पुलिसकर्मियों समेत 42 लोग मारे गए जबकि 121 लोग घायल हुए।

बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा स्थित क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय के नजदीक हुए कार बम विस्फोट में 13 लोग मारे गए जबकि 20 घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में सात पुलिसकर्मी शामिल हैं। अफगानिस्तान सीमा के नजदीक खुर्रम इलाके में हुए दो अन्य विस्फोटों में 25 लोगों के मारे जाने तथा 100 से ज्यादा की घायल होने की खबर है।

क्वेटा इलाके के डीआइजी अब्दुल रजाक चीमा ने बताया है कि शुक्रवार प्रात: शुहदा चौक पर जब एक कार को रोका गया तो कुछ ही सेकेंड में जबर्दस्त विस्फोट हुआ। चौराहे पर हुई घटना के कारण नुकसान ज्यादा हुआ है। कई कारें और मोटर साइकिलें बर्बाद हो गई हैं, दुकानों को भी नुकसान हुआ है। घायलों में नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। पाकिस्तानी तालिबान ने वारदात की जिम्मेदारी ली है। घटना जिस जगह की है वहां से बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक का कार्यालय ज्यादा दूर नहीं है।

माना जा रहा है कि विस्फोटकों से भरी कार यहीं पर बड़े हमले के लिए ले जाई जा रही थी। चौराहे पर रोके जाने पर हमलावर ने उसमें विस्फोट कर दिया। बलूच राष्ट्रवादियों और इस्लामी आतंकियों की सक्रियता के चलते बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांत बना हुआ है। यहां पर अक्सर बम विस्फोट और गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।

अफगान सीमा पर विस्फोट

एक अन्य घटनाक्रम में पाकिस्तान के खुर्रम आदिवासी क्षेत्र के पाराचीनार के बाजार में भी शुक्रवार को दो धमाके हुए। अफगानिस्तान सीमा के नजदीक के इस इलाके में हुए विस्फोटों में 17 लोग मारे गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही सुरक्षा बलों ने इलाका घेरकर तलाशी का काम शुरू कर दिया है।

फायरिंग कर चार पुलिसकर्मियों को मारा : शाम को कराची में एक रेस्टॉरेंट के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार दो युुवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारा।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल