Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

33 रुपए दिहाड़ी पर भी लात! स्कूलों में खाना पकाने वाली 'रांधनी' खुद भूखी, घेरा विधायक का घर

33 रुपए दिहाड़ी पर भी लात! स्कूलों में खाना पकाने वाली 'रांधनी' खुद भूखी, घेरा विधायक का घर मोरानहाट: विद्यालय में खाना पकाने वाली महिलाओं (रांधनी ) ने अखिल असम मध्यान भोजन कर्मी युनियन शिवसागर जिला समिति के नेतृत्व में आज माहमारा के भाजपा विधायक जुगेन मोहन का मोरान ज्योतिपुर स्थित निवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं के नेतृत्व ने बताया कि महज 33 रुपये प्रतिदिन की मजदुरी पर विद्यालयों भोजन पकानेवाली हजारों महिलाएं किसी तरह अपना गुजारा करती आ रही हैं.

उनकी मजदुरी बढ़ाकर उनकी समस्याओं का सामाधान करने की बजाय परिवर्तन के बड़े बड़े वादे करनेवाले भाजपा सरकार गैर सरकारी संगठनों को खाना पकाने की जिम्मेदारी सौंपने का षड़यंत्र रच रही है, जिससे हजारों महिलाएं ( रांधनी ) पूरी तरह बेरोजगार हो जाएंगी.

महिला सबलीकरण की बात करनेवाली भाजपा सरकार के मंत्री और नेता हमें यह बताए कि आज के महंगाई के समय में महज 33 रुपयों में घर कैसे चलाया जा सकता है? अगर हमारी मांगे न मानी गईं तो आगे हम मंत्रियों का घर घेराव, सड़क और राजमार्ग अवरोध से भी पीछे नहीं हटेंगे.

आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि हमारे पेट पर अगर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लात मारने का षड़यंत्र बंद नहीं किया तो हम आगे अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे. घंटों चले विधायक आवास घेराव के दौरान माहमारा राजस्व चक्राधिकारी तन्वी अहमद तथा मोरानहाट थाना प्रभारी बिरिषिं कुवंर विधायक के घर पर डटे रहे.
अन्य प्रांत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल