माहमारा में तुफान में व्यापक क्षति, कुल 25 घरों को नुकसान
राजु मिश्रा ,
Jun 11, 2017, 18:13 pm IST
Keywords: moran assam assam state मोरान असम असंम समाचार असम
मोरानहाट: माहमारा विधानसभा क्षेत्र के रांगोली ( वनगांव ) हिमपाड़ा वार्ड नंबर 3 में देर रात 2 बजे आए तुफान ने भारी क्षति पहुंचाई । पल भर में गांव के बहागी मुड़ा, बोगी उरांग, वारसी उरांग, सिसिलिया कुजुर, मिनती हर, बेसन्ती कुर्मी, माईकेल हर का घर पुरी तरह तहस नहस कर आशियाना उजाड़ डाला.
वहीं अमीत माझी, रतीया उरांग, विमल कुर्मी, शिवचरण मांझी, विनोद केरकेटा, सिलास कान्दोलना, बीणा हर, पुसी कुर्मी, खुसा कुर्मी का घर आंनिक रुप से क्षतिग्रस्त कर डाला गांव में तुफान ने जमकर तांडव मचाते हुए कई पेड़ आदि भी उखाड़ फेके.
चराईदेव जिले के उपायुक्त विवेकानंद फुकन ने आज उक्त गांव का जायजा लिया माहमारा राजस्व चक्राधिकारी तनभी अहमद ने बताया कि उपायुक्त के निर्देष पर क्षतिग्रस्तों को तत्काल मदद स्वरुप तिरपाल वितरित करवाया गया.
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|