विदेश मीडिया पर भड़कीं प्रियंका, कहा- हर हिंदुस्तानी लड़की एक सी नहीं दिखती

जनता जनार्दन संवाददाता , May 27, 2017, 14:50 pm IST
Keywords: विदेश मीडिया   हिंदुस्तानी लड़की एक सी   प्रियंका चोपड़ा   दीपिका पादुकोण   Priyanka Chopra   western media   Deepika Padukone  
फ़ॉन्ट साइज :
विदेश मीडिया पर भड़कीं प्रियंका, कहा- हर हिंदुस्तानी लड़की एक सी नहीं दिखती मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बहुत अच्छे दोस्त हैं, ये तो सब जानते हैं, लेकिन कई बार इन दोनों को लेकर विदेशी मीडिया कंफ्यूज होती नज़र आई हैं .

हाल ही में विदेशी मीडिया ने दीपिका को प्रियंका कह कर संबोधित किया था. दीपिका भारत आकर इस बात पर अपनी नाराज़गी भी जता चुकी हैं.

अब प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है. एक मीडिया कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा-'यह एक अनुचित और बेहद गंभीर मामला है, यह सही नहीं है, हर हिंदुस्तानी लड़की एक जैसी नहीं दिखती'.

हम भारतीय दुनिया की जनसंख्या का पांचवां हिस्सा हैं और हमारी सफल फ़िल्म इंडस्ट्री को दुनिया के सामने पेश करना हमारी ज़िम्मेदारी है. हमे खुद को अच्छे से पेश करना होगा.हालांकि प्रियंका से पहले दीपिका भी इस मुद्दे पर अपनी नाराज़गी जाहिर कर चुकी हैं. जब दीपिका अपनी हॉलीवुड फ़िल्म 'xXx:-रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' के प्रमोशन के लिए लॉस एंजेलिस गईं थी तो वहां फोटोग्राफ़रों ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा कहकर बुलाया था.

जिस पर दीपिका ने भारतीय मीडिया को फटकार लगते हुए कहा - 'मेरे लिए यह रेसिस्ट और अज्ञानता की बात हैं, अगर किसी का रंग एक जैसा है तो उसका मतलब ये नहीं के वह एक ही इंसान हैं और भारतीय मीडिया को इस चीज़ को लेकर ज़्यादा खुश नहीं होना चाहिए, बल्कि इस बात को अपने अख़बार में जगह देने की बजाय आप लोगो को उन्हें यहां बुलाकर इसकी जानकारी देनी चाहिए.'

सिर्फ यह दोनों ही नहीं हाल ही में सोनम कपूर को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा.

कान फ़िल्म फेस्टिवल में पहुंची इस अभिनेत्री को एक लोकप्रिय अतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने उनकी तस्वीर अपलोड करते हुए कैप्शन दिया कि 70वें कांस इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की प्रतियोगी श्रेणी में हिस्सा लेने आई भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण.

हालांकि विदेशी मीडिया को इस बात की छूट दी जा सकती है कि अभी भारतीय कलाकार उनके लिए नए हैं और उन्हें पहचानने में भूल हो सकती है लेकिन लगातार होती इस तरह की घटनाओं में रंगभेद की बू भी आती है.
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल