सुसाइड करने वाले को देख रही थी भीड़, पुल ढहा, कम से कम 10 लोगों की मौत

जनता जनार्दन संवाददाता , May 19, 2017, 11:56 am IST
Keywords: हादसा   पुल   गोवा   Goa   Bridge collapse   Goa Bridge accident   गोवा पुल हादसा  
फ़ॉन्ट साइज :
सुसाइड करने वाले को देख रही थी भीड़, पुल ढहा, कम से कम 10 लोगों की मौत पणजी: दक्षिण गोवा में गुरुवार शाम संवोर्देम नदी पर पुर्तगालियों के समय के बने एक पुल के नदी में ढह जाने के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 20 लोग लापता हो गये। बचाव कार्य के लिए नेवी को बुलाया गया और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कुरचोरेम गांव में नदी पर बने इस पुल के ढहने की घटना के वक्त इस बेहद प्राचीन पुल पर 50 से अधिक लोग खड़े थे। पुलिस ने बताया कि नदी में कूदकर कथित रूप से खुदकुशी करने वाले एक युवक के बचाव अभियान को देखने के लिये ये सभी लोग पुल पर जमा थे।

पुलिस ने बताया, ‘‘बचाव दलों ने नदी से अब तक दो शव बरामद किये हैं और कम से कम 30 लोग अब तक लापता हैं। नदी में गिरे इनमें से कुछ लोग तैरकर तट पर आने में सफल रहे थे। नदी में कूदकर कथित रूप से खुदकुशी करने वाले युवक के बचाव अभियान को देखने के लिये करीब 50 से अधिक लोग वहां जमा हुए थे।’’

भारतीय नौसेना से बचाव अभियान में मदद का अनुरोध किया गया है और गोताखोरों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल एवं आपात सेवाओं ने खोज अभियान शुरू कर दिया था।

बहरहाल, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पुल ढहने के हादसे को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से बात की। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘संवोर्देम नदी पर पुल ढहने के हादसे के संबंध में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से बात की। खोज एवं बचाव अभियानों को तेज किया गया है।’’ आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि अभी तक गायब लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग सका है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री सुधिन धवालीकर ने कहा कि इस पुल पर जाना प्रतिबंधित था, लेकिन पानी में कूदने वाले शख्स को देखने के लोग बैरिकेड हटाकर वहां इक्ट्ठा हो गए थे।
अन्य घटनाएं लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल