Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

गोरक्षा: गाय ले जा रहे लोगों को बुरी तरह पीटा, एक की मौत

FnF Desk , Apr 05, 2017, 14:54 pm IST
Keywords: मौत   अलवर   गोरक्षा   गाय   One dead   Men beaten in rajasthan   Gauraksha  
फ़ॉन्ट साइज :
गोरक्षा: गाय ले जा रहे लोगों को बुरी तरह पीटा, एक की मौत अलवर: राजस्थान के अलवर में गाड़ी में गायों को ले जा रहे 5 व्यक्तियों पर कई लोगों ने हमला कर दिया। खबर है कि हमला करने वालों की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ लोग छह गाड़ियों गायों को लेकर जा रहे थे। बहरोड के पास पहुंचने पर कई हमलावरों ने इन लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भरती कराया।

इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 50 साल के एक व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। मृतक का नाम पहलू खान बताया जा रहा है।इस घटना के विडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कई लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। विडियो में एक गाड़ी को तोड़ा जा रहा है जिस पर गायें को देखा जा सकता है। पिट रहा शख्स हमलावरों से कुछ कहने की कोशिश कर रहा है लेकिन वे उसकी बात सुन रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,

इस घटना पर पुलिस का कहना है कि गाय ले जाने वाले लोगों ने उन्हें खरीदने से संबंधित डॉक्युमेंट्स भी दिखाए, लेकिन इसके बाद भी उनकी पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि जयपुर से आ रहे ये वाहन हरियाणा के नूह जिले की ओर जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि हमलावर स्थानीय लोग थे जिनकी विडियो के आधार पर पहचान की जा रही है।
अन्य घटनाएं लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल